ट्रक चेसिस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

0
127

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र की घटियाघाट चौकी के निकट एक साइकिल सवार युवक बीती शाम बाजार करके राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भुसेरा अपने घर लौट रहा था तभी ट्रक चेसिस ने उसे जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गयी। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दी गयी व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

[adrotate banner="3"]

madanpal[bannergarden id=”8″]

राजेपुर क्षेत्र के ग्राम भुसेरा निवासी मदनपाल पुत्र रामप्रकाश सिंह किसी काम से फर्रुखाबाद बाजार करने आया था। बाजार करके घर वापस जाते समय घटियाघाट पुल के निकट एक ट्रक चैसिस ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मदनपाल दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चैसिस को घेर लिया व पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेसिस को कब्जे में ले लिया व युवक को उठवाकर अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मदनपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[bannergarden id=”11″]

मथुरा जनपद के कस्बा गोवर्धन निवासी छुट्टन पुत्र सुल्तान व उत्तराखण्ड निवासी हाकिम पुत्र सुल्तान को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं चेसिस के कोई कागजात न मिलने से पुलिस ने चालकों के माध्मय से चेसिस मालिक को सूचना भिजवायी। अब मालिक के आने का इंतजार किया जा रहा है।

 

[adrotate banner="2"]