फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात ट्रक चालक नें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| अहले सुबह परिजनों को जानकारी होनें पर कोहराम मच गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा के विसंहुआ निवासी 26 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र रघुनाथ कुशवाह शहर कोतवाली के सातनपुर आलू मंडी के निकट हसनबाग निवासी अपने बहनोई मनोज कुमार के घर पर रह रहा था| दिनेश ट्रक चालाक का कार्य करता था| बीते दिन गुरुवार को दिनेश के पिता रघुनाथ भी अपने दामाद मनोज के घर आ गये थे| बीती रात उसने घर के बाहर बकैना के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतक दिनेश के पिता रघुनाथ नें बताया कि वह रात लगभग 3:40 बजे घर के बाहर पेशाब के लिए उठे तो पुत्र फांसी पर झूल रहा था| जिस पर उन्होंने अपनी पुत्री मधु पत्नी मनोज को जानकारी दी | पड़ोसी अशोक कुमार नें डायल 112 को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस नें जाँच पड़ताल करके शव को पीएम के लिये भेज दिया| मृतक की बहन मधु का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| दिनेश का विवाह नही हुआ था|
ट्रक चालक नें फांसी लगाकर दी जान
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


