ट्रक चालक पर राइफल तानने पर ग्रामीणों ने जायलो सवारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, राइफल छीनी

0
97

FARRUKHABAD : बेबर रोड स्थित एक होटल पर अपने साथियों के साथ खाना खा रहे ट्रक चालक पर अचानक जायलो से आये एक दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। उसमें से एक ने ट्रक चालक पर राइफल तान दी। घटना के सूचना युवक के गांव में पहुंची तो दर्जनों की संख्या में आक्रोषित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और जायलो सवारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित के पिता ने आरोपियों की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली।police

[adrotate banner="3"]

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बेबर रोड स्थित एमडी कोल्ड के सामने स्थित एक होटल की है। जहां जहानगंज नगला खुरू के मूल निवासी व हाल निवासी पक्कापुल मान सिंह राजपूत का पुत्र अनिल अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर खाना खा रहा था। तभी आवास विकास कालोनी निवासी संतोष पुत्र देशराज, सुधांशु पुत्र शिवराम व एक अन्य युवक रोशन के साथ एक दर्जन से अधिक लोग जायलो गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे और खाना खा रहे अनिल पर हमला बोल दिया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मारने पीटने के बाद संतोष ने अनिल पर राइफल तान दी। तब तक घटना की सूचना अनिल के हाल निवास ग्राम पपियापुर पहुंची तो आक्रोषित ग्रामीण दर्जनों की संख्या में मौके पर पहुंच गये और अनिल के साथ मारपीट कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। अनिल के पिता मानसिंह ने संतोष की लाइसेंसी राइफल छीन ली। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक बदन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और संतोष व सुधांशू को हिरासत में ले लिया। अनिल के पिता से राइफल भी बरामद कर ली। फिलहाल घटना मारने पीटने की बतायी गयी है। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। दूसरे पक्ष से नरेन्द्र व धर्मेन्द्र, मानसिंह को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। एसएसआई ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों का शांतिभंग में चालान  कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]