फर्रुखाबाद:(मेरापुर) मार्ग दुर्घटना में ट्रकचालक की मौत हो जाने के बाद उसका शव आते ही कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
बीते गुरुवार की रात गुड़गांव के सामने शहीद सुरेंद्र सिंह पेट्रोल पंप के निकट थाना मेरापुर के ग्राम प्रहलादपुर निवासी 22 वर्षीय ट्रक ट्रक चालक गोकुल पुत्र राम शंकरअपना ट्रक लेकर गया था| उसी दौरान उसकी सामने से आ रहे टैंकर से भिंडत हो गयी| जिससे गोकुल ने दम तोड़ दिया| गोकुल की शादी 4 वर्ष पूर्व ऊषा से हुई थी। शुक्रवार को शव आते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया| पत्नी ऊषा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


