ट्रक की टक्कर से टैक्सी पलटी, एक दर्जन घायल

0
97

accidentFARRUKHABAD : कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के बरेली इटावा मार्ग पर स्थित हवाई पट्टी के निकट अचानक एक टैक्सी के पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसमें बैठे एक दर्जन यात्री घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस के द्वारा लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

घटना बुधवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की है जब भोलेपुर से मोहम्मदाबाद के लिए टैक्सी जा रही थी। पीछे से आये तेज रफ्तार ट्रक ने टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसमें बैठे 62 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र जीवालाल निवासी ज्योंता, मोहम्मदाबाद, 55 वर्षीय रनबीर सिंह पुत्र सरजू सिंह निवासी किलमापुर मोहम्मदाबाद, 65 वर्षीय परशुराम पुत्र मकरंद सिंह व उनका भांजा 17 वर्षीय चन्द्रशेखर पुत्र बलराम सिंह निवासी राधेश्यामपुर मिर्जापुर, 50 वर्षीय मुन्नीदेवी पत्नी मकरंद सिंह निवासी देवसनी मेरापुर, गिरन्द सिंह निवासी देवसनी, 65 वर्षीय उमाकुंवर पत्नी रतीराम निवासी मढैया धर्मपुर हरपालपुर हरदोई, 32 वर्षीय संजय पुत्र जमादार, 10 वर्षीय प्रियंका पुत्री रामकुमार निवासी बराकेशव, 60 वर्षीय केशन कली पत्नी शेख बहादुर निवासी फौजी कालोनी फतेहगढ़, 25 वर्षीय रंजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी भोलेपुर के अलावा अन्य कई यात्री घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस के ईएमटी जितेन्द्र कुमार ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]