ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सबार किसान की मौत

0
129

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बाइक से पेट्रोल पम्प पर डीजल लेकर आ रहे ग्रामीण को ट्रक ने कुचल दिया| जिससे उसे उपचार हेतु सैफई रिफर कर दिया था| जंहा उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| शव घर आते ही कोहराम मच गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोकमन गंगा दरवाजा निवासी 65 वर्षीय कालीचरण उर्फ़ कल्लू अपने बटाईदार अरविन्द निवासी पंक्षी नगला के साथ बाइक पर पीछे बैठ बीते दो दिन पूर्व गया था| जब वह डीजल लेकर लौट रहा था तभी फर्रुखाबाद की तरफ से अलीगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक सबारों को कुचल दिया| जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये थे| उन्हें सीएचसी लाया गया था जंहा से डॉ० शिव प्रकाश ने दोनों को लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया था| कल्लू को सैफई के लिये रिफर कर दिया जंहा उसकी बीती रात मौत हो गयी|
मंगलवार को उसका शव घर आने पर कोहराम मच गया| पुत्र नितिन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]