शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम अद्दूपुर निवासी 52 वर्षीय ग्रामीण नेकराम ट्रक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कायमगंज में भर्ती कराया गया।
नेकराम शुक्रवार को अपनी भैंस लेकर फैजबाग आया था। अचानक फैजबाग में भैंस भड़क गयी। उसी समय कायमगंज से फर्रुखाबाद की ओर जा रहे ट्रक के आगे नेकराम गिर गये। जिससे उनका हाथ टायर के नीचे आ गया। हाथ बुरी तरीके से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया व घायल नेकराम को समाजवादी एम्बुलेंस से कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र भिजवा दिया। ट्रक दिल्ली से कपड़ा भरकर फर्रुखाबाद सधवाड़ा के लिए आ रहा था।
[bannergarden id=”11″]



