ट्यूबेल से सिंचाई के विवाद में ग्रामीण को गोली से उड़ाया

0
105

FARRUKHABAD : थाना नबावगंज के ग्राम सहपुरा निवासी 42 वर्षीय किशनपाल पुत्र गंगाराम की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मामले के सम्बंध में मुख्य आरोपी सहित तकरीबन आधा दर्जन पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="3"]

grameenकिशनपाल अपने खेतों में ट्यूबवेल से पानी लगा रहा था। तभी गांव के ही राजेश उसका विरोध करने लगा। राजेश ने कहा कि वह पहले पानी लगायेगा। इस बात पर दोनो में झगड़ा हो गया। शाम को जैसे तैसे मामले को रफा दफा कर दिया गया। रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे जब किशन पुनः अपने खेतों में पानी लगाने पहुंचा तो फिर राजेश से विवाद हो गया। विवाद के चलते राजेश ने किशनपाल को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुख्य आरोपी राजेश सहित आधा दर्जन पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।

[bannergarden id=”8″]

इस सम्बंध में नबावगंज थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया में मृतक के गोली खुद लगने की बात सामने आयी है। मृतक अपनी बहन के यहां से तमंचा लेकर आया था। जिसे ठीक तरीके से चला न पाने के कारण तमंचा भरते समय फायर हो गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। लेकिन मामले की अभी जांच की जा रही है।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]