टैम्पो की टक्कर से मासूम की मौत,ग्रामीणों ने लगाया जाम

0
106

फर्रुखाबाद:(कायमगंज)तेज रफ्तार टैम्पो की टक्कर लगने से मासूम बालक की मौत हो गयी| ग्रामीण दर्दनाक घटना देख आक्रोशित हो गये| उन्होंने जाम लगा दिया| मौके पर पंहुचे एसडीएम के समझाने पर जाम खुल सका|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूटौल निवासी गुरदीप का पांच वर्षीय पुत्र हर्षित बुधवार की दोपहर बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी कायमगंज की ओर से अलीगंज जा रहे तेजरफ्तार टैम्पो ने हर्षित के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर गये| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया|
घटना के बाद भीड़ ने चालक को पकड़ लिया| उसकी जमकर पिटाई की गयी| मौका देखकर चालक रफूचक्कर हो गया| उधर घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन शव लेकर सीएचसी से घर आ गये| उन्होंने मुआबजे की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया| दोनों ओर वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं। कई वाहन विभिन्न रास्तों से गुजरते देखे गए। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम की सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल कुमार व तहसीलदार गजेन्द्र सिंह ने मौके पर जाकर परिजनों ने वार्ता की| अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला|
इसी बीच कायमगंज की ओर से एक ओवरलोड टैम्पो जो कि अलीगंज जा रहा था कि टक्कर से हर्षित गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने टैम्पो चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इधर कुछ लोगों का लगा कि हर्षित की सांसे चल रही हैं। सो वह उसे लेकर सीएचसी के लिए रवाना हो गए। इसी बीच टैम्पो चालक टैम्पो लेकर भाग गया। टैम्पो गुलबाजनगर निवासी प्रेमपाल का बताया गया है। सीएचसी में हर्षित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत पर परिजन दहाड़े मार-मारकर रोने लगे। वह शव को लेकर वापस गांव पहुंचे और मुआवजे की मांग करने हेतु शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उसने परिजनों एवं ग्रामीणों को समझाया। लेकिन वह जाम खोलने को तैयार न हुए। तब उपजिलाधिकारी अनिल कुमार व तहसीलदार गजेन्द्र सिंह वहां पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को समझाया कि वह शासन को मुआवजे हेतु अपनी संस्तुति भेजेंगे। साथ ही उन्होंनेे कहा कि आवश्यक स्थानोें पर सड़क पर ब्रेकर बनाए जाएंगे तथा डग्गामार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। टैम्पो चालक की तलाश में पुलिस दबिशे दे रही है। अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]