फर्रुखाबाद: पुलिस नें अभियान चलाकर जंहा टाइम टैम्पों में लगे साउंड सिस्टम को हटवाया और वही कई कारों में लगी काली फिल्म को भी नोच दिया और भविष्य में दोबारा ना लगाने की हिदायत दी|
शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें पुलिस बल के साथ लाल दरवाजे और कादरी गेट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया| जिसके तहत चौकी इंचार्ज नें टैम्पों में अश्लील गाने बजाकर गुजर रहे टैम्पों से साउंड सिस्टम ही निकलवा दिया और भविष्य नें यह ना करने की कड़ी चेतावनी भी दी| इसके साथ ही कुछ कारों से काली फिल्म भी उतार दी| जिससे कार सबारों और टैम्पों चालकों में हडकंप मचा रहा|
चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें बताया की कार्यवाही धारा 144 के लगे होंने के कारण कार्यवाही की गयी है| अभियान जारी रहेगा|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


