टैम्पों से जा रहे वृद्ध के पांच हजार लूटे

0
142

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के गिहार बस्ती महरूपुर रावी के निकट टैम्पो में बैठकर जा रहे वृद्ध की जेब से 5000 रूपये लेकर युवक चम्पत हो गया| पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला बनखडिया निवासी दिनेश पुत्र जबाहर कमालगंज के आरपी डिग्री कालेज से अपनी पुत्री की टीसी लेने गये थे | कालेज में फार्म भरकर वह टैम्पो से वापास लौट रहे थे तभी गिहार बस्ती महरूपपुर रावी के सामने एक युवक टैम्पो से उतरा और दिनेश कुमार के पैजामे की जेब से 5 हजार रूपये निकाल लिये और भाग गया | दिनेश ने तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी| पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अनूप पुत्र बबलू गिहार को दबोच लिया| उसके पास से नकदी बरामद हो गयी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार आकर लिया गया है|

[adrotate banner="2"]