अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओ में दो की मौत

0
100

3फर्रुखावाद : सवारी लेकर जा रही टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी | जिससे उसमे सवार युवक की मौत हो गयी | और टैक्सी में बैठे कुछ लोग घायल भी हुए | वही बाईक सवार विवाहिता की सडक अपर गिरने से उपचार के दौरान मौत हो गयी |

[adrotate banner="3"]

इसे खूनी सोमवार ही कहा जायेगा पहले नवावगंज के निकट टैक्सी को स्कर्पियो ने कुचल दिया जिसमे दो महिलाओ सहित तीन लोगो की मौत हो गयी | तो वही सपा के प्रचार वाहन ने कमालगंज में एक मासूम को उचल गया | जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी |

वही कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम मदनापुर निवासी 20 साल के अमरेंदर पुत्र अरविन्द पांडेय अपने दोस्त रजत पुत्र मुन्नू पांडेय के साथ मल्लुनगला जा रहा था तभी अचानक ग्राम धीरपुर के निकट टेक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गयी |जिससे अमरेंदर की मौके पर ही मौत हो गयी और उसका दोस्त रजत घायल हो गया | अमरिंदर को लेकर ईएमटी कुनाल सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचा जहा उसे मृत घोषित कर दिया |

एक अन्य घटना में थाना जहानगंज के ग्राम पकडिया निवासी उमाशंकर अपनी पत्नी मीरा को बाईक पर बैठा कर कन्नौज एक शादी समाहरोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे | तभी अचानक शाहनगर के पास रोड ब्रेकर पर बाईक उछली और उसी दौरान मीरा बाईक से नीचे सडक पर जा गिरी और बुरी तरह से घायल हो गयी पति नेउपचार हेतु उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया | जहा से उसे रिफर कर दिया गया | परिजन मीरा को लेकर लोहिया अस्पताल पहुचे जहा डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया | लेकिन परिजन शव लेकर कही चले गये |

[adrotate banner="2"]