टैक्सी पलटने से दुधमुहे की मौत, दम्पत्ति सहित पुत्री घायल

0
91

FARRUKHABAD : बहन के यहां परिवार सहित जा रही विवाहिता रिंकी को यह नहीं मालूम था कि आगे उसके मासूम दुधमुहे का काल इंतजार कर रहा है। पति, पुत्री व अपने दुधमुहे पुत्र के साथ रिंकी शमसाबाद जाने के लिए निकली तो गंतव्य तक पहुंचने से पूर्व ही अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें रिंकी के मासूम पुत्र की मौत हो गयी और अन्य घायल हो गये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

Rinkiफतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अपर दुर्गा कालोनी निवासी विवेक श्रीवास्तव की 24 वर्षीय पत्नी रिंकी पति व डेढ़ साल की पुत्री मोनिका, चार माह के पुत्र सुखदेव के साथ शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चैघड़ा निवासी अपनी बहन रानी पत्नी सुभाष के घर जाने के निकली। क्योंकि रानी की सास की तबियत खराब थी। लाल दरबाजे पर पूरा परिवार एक टैक्सी में शमसाबाद जाने के लिए बैठ गया। लेकिन टैक्सी जैसे ही चिलसरा के निकट पहुंची तो वहां टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे उसके पुत्र सुखदेव की मौत हो गयी और रिंकी, उसका पति विवेक व पुत्री मोनिका घायल हो गयी। रिंकी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="2"]