टैक्सी चालक को अधमरा कर ट्रेक पर फेंका,लूट ले गए रूपये

0
158

kuldip nvdiyaफर्रुखाबाद: बीती रात फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नवदिया निवासी कुलदीप शर्मा पुत्र रामबाबू टैक्सी चालक को कुछ बदमाशो ने ईंट पत्थर मार कर अधमरा कर दिए और उसे रेलवे ट्रेक पर फेंक कर चले गए| गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस घटना की जाँच करने में लगी है|

[adrotate banner="3"]

अस्पताल में भर्ती कुलदीप ने बताया की उसकी बहन सुमन दिल्ली में रहती है| जो बीते दिन उसके घर आयी थी| शाम को उसे फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन पर कलेन्द्री ट्रेन पर बैठने के बाद वह पैदल ही पटरी के किनारे-किनारे भकरामऊ रेलवे क्रासिंग की तरफ जा रहा था की तभी अचानक तीन-चार लोगो ने उसे रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी|

कुछ लोगो ने उसके सर पर ईंट से कई हमले किये जिससे वह मरणासन्न हो गया| हमलाबर उसे रेलवे ट्रेक पर मरा समझ कर डाल गए और उसके पास से एक मोबाइल और नकदी लूट कर फरार हो गए| घटना के कुछ समय के बाद उधर से एक महिला व एक आदमी निकला जिसस्ने कुलदीप को घायल अवस्था में पड़ा देखा| उन्होंने उसे भोलेपुर लेकर टेक्सी में बिठा दिया| जिसके बाद परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस को घटना के संबंध में सूचना दी गयी| जिसकी जाँच शुरू कर दी गयी है|

[adrotate banner="2"]