टैक्सी चालको पर शनि की साढ़े साती- 8 घंटे में तीन के साथ मौत का हादसा

0
92

gangstarफर्रुखाबाद: कानून व्यवस्था की बात को किनारे रख दे तो टैक्सी चालको के ऊपर लगता है बुरे ग्रहो का साया भी चल रहा है| पिछले 8 घंटो में तीन टैक्सी चालको के साथ मौत के हादसे हो गए| एक को चाकुओ से गोद मार डालने का प्रयास हुआ, कुछ घंटो बाद दूसरे की बीबी फांसी पर लटक गयी और उसके चंद घंटो के बाद हिंदुस्तान होटल के पीछे एक मानव रहित क्रासिंग पर एक टैक्सी चालक को गोलियो से भून दिया गया|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
वैसे ताबड़तोड़ घटी घटनाओ के बाद दो मामलो में तो कानून व्यवस्था पर ऊँगली उठती ही है| एक मामले में घरेलु मामलो को लेकर टैक्सी चालक की पत्नी फांसी पर लटक कर मर गयी| एक टैक्सी चालक को किराये पर ले जाकर चाकुओ से गोद कर मार डालने की कोशिश हुई| ग्रामीणो के द्वारा देख लिए जाने के बाद उसे घायल अवस्था में लोहिया हॉस्पिटल में बीती रात भर्ती कराया गया है जहाँ वो जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है| और एक टैक्सी चालक रामू राठौर की हत्या सीने में गोली उतार कर कर दी गयी है| कुछ दिनों पहले दो टैक्सी चालक बलात्कार के आरोप में जेल जा ही चुके है| अलग अलग हुई लगातार घटनाओ के बाद टैक्सी चालको के परिवार सहमे हुए है|
[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]