मालिक की बीबी को ले उड़ा नौकर

0
160

LOVEफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढूइयां निवासी टेंट हॉउस मालिक की पत्नी से अबैध सम्बंध के चलते उसका नौकर प्रदीप पुत्र रामोतार निवासी रामनगर उसकी पत्नी कल्पना (काल्पनिक नाम) को लेकर रफूचक्कर हो गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित का टेंट हॉउस गाँव में ही है| जिस पर प्रदीप बीते काफी समय से मजदूरी कर रहा था| इसी बीच पीड़ित की पत्नी कल्पना की आंखे प्रदीप से चार हो गयी| देखते देखते दोनों की नजदीकी बढती चली गयी| आखिर कल्पना ने अपने पति को धोखा देने की योजना बना डाली | बीते 22 अगस्त को कल्पना अपनी 4 वर्षीय पुत्री सोनम से साथ घर में रखे जेबरात और 60 हजार नकदी लेकर फरार हो गयी| वह अपने साथ चार साल की मासूम बेटी को भी लेकर चली गयी| पति को जानकारी हुई तो उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई भी पता नही चला|

जिसके बाद पीड़ित ने घटना के सम्बंध में पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने जाँच के बाद आखिर मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]