टेंकर ने साइकिल सबार को कुचला

0
105

accidantफर्रुखाबाद: मजदूरी करके घर जा रहे साईकिल सबार पेंटर को तेज रफ्तार दूध के टेंकर ने कुचल दिया| जिससे उसकी मौके पर ही तडप-तडप कर मौत हो गयी| पुलिस ने टेंकर को कब्जे में ले लिया है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के नौगंवा कैंट निवासी 50 वर्षीय सुआ लाल आवास विकास में पेंटर का काम कर रहे थे| सोमबार शाम वह काम खत्म करके घर जा रहे थे तभी मोहम्दाबाद से लखनऊ जा रहे दूध के टेंकर ने उसको मसेनी चौराहे के निकट सड़क पार करते समय कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| सुचना पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष यादव , धटियाघाट चौकी प्रभारी मौके पर पंहुची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया| मृतक के पुत्र नितिन ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया जंहा चिकित्सको ने मौत की पुष्ठी कर दी|

पुलिस ने चालक प्रेमचन्द्र चौबे निवासी व्रन्दावन कालोनी लखनऊ को भी हिरासत में ले लिया है| घटना की सूचना मिलने पर मृतक के अन्य परिजन भी लोहिया अस्पताल पंहुच गये| पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल के मुर्दा घर में रखा दिया है|

[adrotate banner="2"]