जहानगंज (फर्रुखाबाद): थाना जहानगंज के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी 62 वर्षीय जगदीश गांव के किनारे बने टीले की मिट्टी धंसने से उसमें दबकर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गयी।
[adrotate banner="3"]
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 62 वर्षीय जगदीश जाटव पुत्र मंगू आबादी की जमीन में पीली मिट्टी लेने के लिए गया हुआ था। पीली मिट्टी वह टीले के नीचे से खोद ही रहा था कि अचानक टीला उसके ऊपर धंस गया। जिससे वह वहीं दब गया। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। लेकिन वृद्व बुरी तरह से घायल हो चुका था। घायल अवस्था में वृद्व को मिशन अस्पताल ले जाया गया। लगभग 2 बजे उसकी अस्पताल में ही मौत हो गयी।
[adrotate banner="2"]


