टीला धंसने से दो महिलाओं सहित तीन दबे

0
119

FARRUKHABAD : दीवाली का त्यौहार नजदीक आते ही ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों की लिसाई पुताई का काम भी शुरू हो गया है। जिसके चलते मिट्टी की तलाश में गहरी खुदाई करते समय अचानक टीला धंसने से दो महिलाओं सहित एक युवती दब गयी। बमुस्किल ग्रामीणों ने उन्हें मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। गंभीर दोनो महिलाओं को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।suman tara

[adrotate banner="3"]

घटना थाना कमालगंज के बलीपुर हरदेव नगला की है जहां राजकुमार जाटव की पत्नी सुमन व रामप्रकाश जाटव की पत्नी तारा गांव से कुछ दूरी पर स्थित हरदेव नगला नौखण्डा में पडुआ मिट्टी खोदने गयी थी। साथ में दिनेश वर्मा की एक 15 साल की पुत्री भी थी। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला दोनो महिलाओं और किशोरी के ऊपर गिर गया। जिससे किशोरी तो बाल बाल बच गयी लेकिन दोनो ग्रामीण महिलायें टीले के अंदर दब गयीं। हादसे की खबर ग्रामीणों को हुई तो मौके पर भीड़ लग गयी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]teela copy

ग्रामीणों ने जैसे तैसे दोनो महिलाओं को बाहर निकाला और समाजवादी एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में पहुंचकर उन्हें भर्ती कराया। दोनो महिलाओं के अंदरूनी चोटें बतायी गयी हैं।

[adrotate banner="2"]