टीन न टपरिया, टीले पे खलिहान- कांग्रेस कमेटी नहीं करेगी विजय सिंह का प्रचार

0
237

फर्रुखाबाद: सपा कांग्रेस गठबंधन में जिले के गठबंधन के सपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस ने 31 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी सदर प्रत्याशी विजय सिंह को छोड़कर अन्य सभी सपा प्रत्याशियों की मदद करेगी।

[adrotate banner="3"]

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के बढ़पुर स्थित आवास पर बुलायी गयी बैठक में पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस की सर्वेसर्वा लुईस खुर्शीद के निर्देश पर 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, लुईस के राजनैतिक सलाहकार फरीद चुगताई, शुभम तिवारी, इमरान अंसारी सहित 31 के नाम शामिल हैं।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि भोजपुर, कायमगंज और अमृतपुर में ही गठबंधन धर्म का पालन करेगी। सदर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की मदद से कमेटी ने साफ इंकार कर दिया।

[adrotate banner="2"]