टीईटी के प्रवेशपत्रों का इंटरनेट से डाउनलोड प्रारंभ

0
131

फर्रुखाबाद: प्रदेश क आठ मंडलों के शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के प्रवेश पत्रों को इंटरनेट से डाउनलोउ करने के लिये उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लिंक जारी कर दिया है।

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किये गये गये लिंक www.uptet2011.com/uptet/rollquery.aspx  पर क्लिक करने पर सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, फैजाबाद, देवीपाटन, गोरखपुर, आजमगढ़ व मिर्जापुर मंडलों के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र OMR संख्या इंटर करने पर डाउनलोड किये जा सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव प्रभा त्रिपाठी ने बताया कि शेष मंडलों के अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र भी अपलोडिंग की प्रक्रिया में हैं। बुधवर सायंकाल तक सभी मंडलों के अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्रों के डाउनलोड की भी सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी।

[adrotate banner="2"]