टीईटी के परिणाम को लेकर दस हजार आपत्तियां

0
193
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) परिणाम को लेकर प्रदेशभर से 10 हजार अभ्यर्थियों ने नए सिरे से आपत्तियां दाखिल की हैं। रविवार को परिणाम में सुधार के बाद अभ्यर्थियों में यह उम्मीद जगी है कि अभी और संशोधन हो सकता है।
सोमवार को आपत्तियों के साथ आवेदन के लिए बोर्ड दफ्तर में भारी हुजूम उमड़ा। ज्यादातर अभ्यर्थियों की आपत्ति थी कि उनके पांच से सात अंक कम हैं और बोर्ड ठीक से आंसरशीट चेक कराए तो नंबर बढ़ सकते हैं। सौ से अधिक अभ्यर्थियों की आपत्ति काउंटिंग को लेकर है। उनका दावा है कि संशोधित आंसरशीट के हिसाब से उन्हें जितने अंक मिलने चाहिए, उससे पांच-सात अंक कम मिले हैं। इससे मेरिट प्रभावित हो सकती है।
[adrotate banner="2"]