टिकैत की महापंचायत में भीड़ जुटानें को भाकियू नें झोंकी ताकत

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारतीय किसान यूनियन टिकैत की महापंचायत में शामिल होनें आ रहे चौधरी राकेश टिकैत की सभा में भीड़ जुटानें को भाकियू नें ताकत झोंक दी है| भाकियू गाँव-गाँव सम्पर्क कर ग्रामीणों को पंचायत में शामिल होनें का आवहन कर रही है|
दरअसल आगामी 22 सितंबर को शहर के हथियापुर में किसान यूनियन की महापंचायत प्रस्तावित है| जिसमे जनपद के किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर वार्ता होगी| जिसमे लिंक एक्सप्रेस-वे, 2031 महायोजना में सेंट्रल जेल से याकूतगंज मार्ग के चौडीकरण का विरोध, भूमि अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ानें, गंगा व रामगंगा पर बांध आदि मसलो पर गहन चर्चा की जायेगी| जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, के साथ हाथीपुर पहुंचे जिसमें अदिउली,बाबरपुर, न्यामतपुर,सरैया, रेहा, कर्णपुर, जिनैया साथैया में पदाधिकारियों के साथ महापंचायत में आने का सम्पर्क किया| प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, सुबोध यादव, गोपी शाक्य, जिला महासचिव अभय यादव, विमलेश शाक्य, संजय यादव बिजनेश,सुग्रीव पाल आदि रहे|
भाकियू अखंड प्रदेश नें सौंपा ज्ञापन
भाकियू अखंड प्रदेश के जिलाध्यक्ष क्रांति कुमार पाठक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पंहुचे संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा| जिसमे समस्याओं का निस्तारण ना होनें पर आन्दोलन की चेतावनी दी गयी| प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव राजेश दीक्षित उर्फ बबलू,भानु वर्मा, मोहित खन्ना,मोहित खन्ना, अमित त्रिपाठी, पूरन सिंह आदि रहे|