टिकट वितरण में सावधानी बरते भाजपा : कल्याण

0
134

Kalyan Singhलखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने पार्टी संगठन को टिकट वितरण को लेकर सचेत किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी की लहर है लेकिन टिकट वितरण में सावधानी बरतनी होगी। जीत का आंकड़ा मोदी की लोकप्रियता और प्रत्याशी की विशेषता पर ही निर्भर करेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
भाजपा नेता कल्याण सिंह बुधवार को लोधी राजपूत जिला सभा के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने आगरा आए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहीं नहीं टिकते। राहुल ने अभी तालाब में गोता भी नहीं लगाया है, जबकि मोदी सात समंदर के तैराक हैं। पूर्व मुख्यमंत्री का कहना था कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार को जनता आजमा चुकी है। अब उसके पास भाजपा ही एक मात्र विकल्प है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। लोकसभा चुनाव के बाद उसकी उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

[adrotate banner="2"]