टाउन हाल पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन

0
203

फर्रुखाबाद: नगर पालिका से निकाले गए 24 सफाई कर्मचारियों को सेवा में वापस न लिए जाने से नाराज सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया| उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा|
सफाई कर्मचारी संघ के नेता विनोद बाल्मीक ने कहा कि बीते वर्ष 2012 में पालिका ने 39 कर्मचारी काम से हटा दिए थे उनमें से 15 कार्यालय में कार्य करने के लिए वापस बुला लिया है| जबकि बचे हुए 24 सफाई कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं रखा गया है| जिससे परेशान सफाई कर्मियों ने पूर्व ईओं पीके श्रीवास्तव के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली| उन्होंने कूड़ा उठाने वाले वाहनों को खड़ा कर लिया| उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान में एडीएम के पास ईओ का चार्ज है इसलिए वह जल्द एडीएम से भेट कर अपनी समस्या रखेंगे| अजय कुमार,राजेंद्र,राम लखन,संजीव,महेंद्र आदि लोग मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]