टप्पेबाजों ने रोडवेज सवार युवक की नगदी उड़ाई

0
101

FARRUKHABAD : ईद व त्यौहारों के नजदीक आते ही ट्रेनों व बसों में जहर खुरानी व टप्पेबाज गिरोह सक्रिय हो गये हैं। जिसके चलते रोडवेज बस यात्री को टप्पेबाजो ने फर्रुखाबाद बस अड्डे पर उतरते समय अपना शिकार बना लिया और हजारों रुपये की नगदी उड़ा दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी है।
[bannergarden id=”11″]
पड़ोसी जनपद हरदोई मंगलीपुरवा रेलवेगंज निवासी रोहित गुप्ता पुत्र धर्मचन्द्र गुप्ता रोडवेज बस से फर्रुखाबाद आये थे। जहां बस से उतरते समय अचानक टप्पेबाजों ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया। रोहित गुप्ता की जेब में रखे 10600 रुपये टप्पेबाज लेकर चम्पत हो गये। जानकारी होने पर रोहित गुप्ता ने मामले की सूचना लिखित रूप से शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की लेकिन टप्पेबाजों का कोई सुराग नहीं लगा। कादरीगेट चैकी इंचार्ज इनाम सिंह यादव ने बताया कि मामले के सम्बंध में जांच पड़ताल की जा रही है।
[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]