महिला की रसोई में जलकर मौत

0
136

jliफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के मोहल्ला चौखंडा निवासी कर्मवीर सिंह की पत्नी 28 वर्षीय शालिनी सिंह की मौत रसोई में जल जाने से हो गयी| विवाहिता के मायके वालो ने हत्या करने का आरोप लगाया है| कर्मवीर सिंह का विवाह बीते 7 वर्ष पूर्व ग्राम ढीलाबल से हुआ था| उसके एक डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची भी है| मृतक विवाहिता के भाई प्रदीप व अजीत ने बताया की बहन शालिनी और बहनोई कर्मवीर में आपसी सम्बन्ध ठीक नही चल रहे थे| जिसको लेकर आये दिन उसकी बहन के साथ मारपीट और विवाद किया जाता था| हम सभी लोग यह चाहते थे की आज नही तो कल आपसी विवाद निपट ही जायेगा| लेकिन यैसा नही हुआ और उसके ससुराल वालो ने उसकी जलाकर हत्या कर दी|

[adrotate banner="3"]

वही मृतक शालिनी के ससुर गंगा सिंह ने बताया की वह और उसकी पत्नी सूरजमुखी उसका पुत्र दूसरे मकान पर गये थे जंहा नल की बोरिंग का कार्य चल रहा था| घर पर कोई भी नही था| शालिनी रसोई में पुत्री रिंकी के लिये दूध गर्म करने गयी| तभी अचानक उसकी साडी में आग लग गयी| जब तक हम लोगो को जानकारी हुई तब तक वह पूरी तरह जल गयी थी| घटना की सूचना मिलने पर सीओ कायमगंज प्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष शमसाबाद कुलदीप दीक्षित मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल कर शव पोस्ट मार्टम के लिये भेजा|

सीओ प्रकाश कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]