झोपड़ी में लगी आग, ग्रामीण घायल

0
86

aagफर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर के मजरा सरैया में ग्रामीण नरवीर यादव की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग लगने से उसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण भी झुलस गया|

[adrotate banner="3"]

झोपड़ी में आग लगने की जानकारी होने पर ग्रामीणमौके पर एकत्रित हुए| ग्रामीणो के कीस तरह पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई गई। तभी जल रही झोपड़ी के पास बंधी भैंस खोलने के गए ग्रामीण सुरेश चंद्र आग से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये। बताया गया है की झोपड़ी में नरवीर यादव के 50 पैकेट आलू व भूसा भरा था। दोपहर को कुछ बच्चे पास में ही खेल रहे। अचानक झोपड़ी से धुआं उठने लगा। गांव के अधिकांश लोग खेतों पर काम कर रहे थे।
जब तक वह लोग आये, आग विकराल रूप हो गई।

आग से आलू व भूसा जलकर खाक हो गया। सूचना पर दरोगा आरके सिंह मौके पर पहुंचे।

[adrotate banner="2"]