झूठी अफवाह फैला युवक को पीटने में सगे भाईयों सहित पांच गिरफ्तार

0
132

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) जनपद में इस समय कुछ शरारती तत्व बच्चा चोरी की झूठी अफवाह फैलाकर शांति व्यवस्था के लिए खतरा बने हुए है| जिसके चलते पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा शख्त हो गये है| जिससे पुलिस भी हरकत में आ गयी है| जीजा के घर आये युवक पर बच्चा चोर बताकर उसकी पिटाई करने वाले पांच ग्रामीणों पर पुलिस नें कार्यवाही कर दी| पुलिस नें उन्हें जेल भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बलीपुर निवासी बांकेलाल पुत्र पातीराम नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उन्होंने कहा है कि बीते दिन सांय लगभग 4 बजे उनका साला जीतू पुत्र तिलकराम निवासी नौगाँव फतेहगढ़ को गाँव के ही संदीप,  सुनील पुत्र रामनरेश, अनेश पुत्र सोबरन, शैलेन्द्र पुत्र लोकनाथ, नरेश पुत्र जीवन ने जीतू को बच्चा चोर बताकर उसकी जमकर पिटाई कर दी|
पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ 147, 148, 307, 7 क्रिमिनल ला एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]