झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, उमस भरी गर्मी से मिली

0
127

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिले में शनिवार शाम को हुई झमाझम बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
पिछले कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थे, लेकिन बारिश न होने के कारण उमस बढ़ गई थी। शनिवार शाम को अचानक तेज बारिश के साथ मौसम लोगों के लिए राहत भरा हो गया है। शहर से गांव तक लोगों को गर्मी से राहत मिली। बच्चों और युवाओं ने बाहर निकलकर बरसात में खूब मस्ती की।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]