झमाझम बारिश से झील बनीं शहर की सड़कें

0
301

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर में दोपहर बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। जिससे जहां गर्मी से लोगों को निजात मिली,वहीं मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक इस कदर जलभराव हुआ कि बारिश थमने के बावजूद भी काफी देर तक यातायात प्रभावित दिखा|शहर की सभी सड़कों पर जलजमाव हो गया है।पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने से समस्या उत्पन्न हो गई।राहगीरों को गंदे पानी में घुसकर निकलना पड़ा। गलियों में जलभराव से गंदा पानी घरों में घुस गया। दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने नगर की सूरत बिगाड़ दी। बारिश ने एक बार फिर से नगर पालिका की जलनिकासी की व्यवस्था की पोल खोल दी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]