ज्वैलर्स की दुकानों से लाखों की चोरी, तिजोरी सहित दो चोर धरे गये

0
124

jwalersharpal singhFARRUKHABAD: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हथियापुर में स्थित दो ज्वैलर्स की दुकानों से लाखों के नगदी व जेबर चोरी कर लिये गये। पुलिस ने दो चोरों को तिजोरी सहित गिरफ्तार किया है।

[adrotate banner="3"]

शहर के मोहल्ला सेनापति निवासी गौरव वर्मा पुत्र वेदप्रकाश वर्मा की हथियापुर में शिव ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर दुकान से लाखों रुपये के नगदी जेबर चोरी कर लिये। वहीं पास में ही स्थित जय मां गंगे ज्वैलर्स से भी शटर काट कर नगदी जेबर चोरी कर लिये गये। दिलीप पुत्र उदयराम निवासी पक्कापुल ने बताया कि उनकी दुकान से चोर लगभग आधा किलो पुरानी चांदी, आधा किलो नई चांदी, 200 ग्राम सोना व रुपयों से भरी तिजोरी चोरी करके ले गये। सुबह जब लोगों ने शटर टूटा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

[bannergarden id=”8″]

थाना मऊदरवाजा पुलिस ने गोविंद पुत्र सुखवीर, राजकुमार पुत्र नत्थूलाल निवासी उदौली को तिजोरी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चोरी की घटना का जल्द ही पर्दाफास कर दिया जायेगा।

[adrotate banner="2"]