जो अपने बाप का नहीं वह आपका नहीं : उमा भारती

0
198

फर्रुखाबाद(जहानगंज): भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय मंत्री एवं स्टार प्रचारक ने जनपद के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहांनगंज में हुई अपनी सभा में सपा, कांग्रेस व बसपा पर तीखे वार किये। उन्होंने सपा पर बरसते हुए कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका (जनता) का क्या होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा तीनों ही विरोधी पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। जिसका नतीजा जनता उन्हें देगी।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा लग रहा है कि बीजेपी की लहर चल रही हो। लहर से डरकर सपा व कांग्रेस ने एक दूसरे का हाथ थाम लिया। सपा व कांग्रेस पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने अपराधियों, दुराचारियों, पापियों को संरक्षण दिये। इसकी अखिलेश यादव को माफी नहीं मिल सकती।
अखिलेश ने मुलायम सिंह का अपमान किया है, उन्होंने कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह आपका क्या होगा। उसका हाथ पकड़ लिया जिसके डन्डे खाये थे। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर देश को बांट दिया। आतंकवाद, नक्सलवाद, विभाजनवाद ये सब कांग्रेस की ही देन है। कांग्रेस समझती है कि देश हमारी जागीर है और चाय बेचने वाले को यह जागीर कैसे मिल गयी। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री का अपमान बर्दास्त नहीं कर सकतीं और इसके लिए चुप नहीं बैठेंगीं। उत्तर प्रदेश में सबसे पहले कांग्रेस अपराधियों का सहारा लेती थी लेकिन वहीं सपा व बसपा ने भी भ्रष्टाचार का सहारा लिया। नोटबंदी दुनियां का सबसे बड़ा चमत्कार है जोकि पूरा देश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। लोगों का भरोसा है कि जो नोट बैंक में जमा हैं वह सब गरीब के लिए है। गरीब और अमीर के बीच खड़ी खाई को खत्म किया जायेगा।

वहीं अखिलेश की पत्नी डिम्पल पर बरसते हुए कहा कि उनके पति की साख नहीं है। उन्होंने कभी महिलाओं की सुरक्षा के बारे में नहीं सोचा। बीजेपी शासन में अपराध व भ्रष्टाचार हमेशा कन्ट्रोल में रहा। उन्होंने कहा कि सड़क बनने में समय लगता है, बिजली में समय लगता है लेकिन भ्रष्टाचार करने में समय नहीं लगाता। उन्होंने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार को एक सप्ताह में खत्म किया है। बीजेपी की सरकार बनने पर यही प्रशासनिक अधिकारी भ्रष्टाचार को कन्ट्रोल करेगे। सत्ता को बदलने की जिम्मेदारी आप लें और व्यवस्था हम बदलेंगे। उन्होंने अन्य विरोधी पार्टियों के लोगों से कहा कि भूल जाओ मायावती और अखिलेश को और अपने बेरोजगार भाइयों और बहू बेटियों की सुरक्षा को देखो, सूखे खेत को देखो, बिना दवाई के अस्पताल को देखो और बीजेपी को सत्ता में लाइये। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह के अंदर व्यवस्था को बदल देंगे। गंगा का काम पूरा करूंगी और आपकी मूंछ ऊंची कर दूंगी। उन्होंने हाथ उठवाकर वोट देने का वादा कराया एवं भारत माता के जयकारे भी लगवाये।

वहीं सभा के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार में किसानों के लिए बहुत सी योजनायें चलाई गयीं। किसानों के नुकसान की भरपाई मुआवजा देकर किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की प्रदेश में सरकार बनने पर जनपद के हर गांव में बिजली होगी। इस दौरान प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, डा0 राजेश्वर सिंह, अतर सिंह कटियार, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ,जिला महामंत्री विमल कटियार, भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर, ममता सक्सेना,शैलेन्द्र सिंह राजपूत, सुमन राठौर, रामसेवक वर्मा, राजकिशोर भदौरिया, रामप्रकाश, सतीश वर्मा, मनोज राजपूत आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]