जो अपनी पत्नी और माँ का नहीं हुआ वो देश का क्या होगा- नरेश अग्रवाल

0
106

naresh aagrwalफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के महासचिव नरेश अग्रवाल ने नरेन्द्र मोदी पर हमला किया है| उन्होंने कहा की जो व्यक्ति अपनी पत्नी और माँ का नहीं हुआ वो देश का क्या हो सकता है| देश में मोदी की कोई लहर नहीं है| ये लहर मीडिया की बनाई हुई है| उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा दल समाजवादी है और समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीटे जीतेगी|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]
फतेहगढ़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा की भाजपा और बसपा का समझौता हो गया है| मोदी की सीटे कम होने पर बसपा उसे सपोर्ट करेगी| मोदी अच्छे व्यापारी हो सकते है अच्छे नेता नहीं| गुजरात व्यापारी पैदा करता है और उत्तर रदेश नेता| काले धन पर बोलते हुए नरेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में काला धन क्यों नहीं वापस लाया गया इसका जबाब दे भाजपा| लोकसभा चुनाव गरीबो और पूंजीपतियों के बीच में है| पूंजीपति मोदी के साथ है और गरीब मुलायम के साथ|

नरेश अग्रवाल पिछला लोकसभा चुनाव फर्रुखाबाद से बसपा की टिकेट पर लड़ चुके है और हार हुके है| पवन कोल्ड में उनसे मिलने मोहन अग्रवाल भी पहुचे|

[adrotate banner="2"]