जोनल कोआर्डीनेटर की अगवानी में नजर आये निष्कासित बसपाई

0
137

फर्रुखाबाद: कायमगंज में बसपा के जोनल कोआर्डीनेटर केके गौतम की अगवानी में वाहन पर बसपा का झंडा लगाये निष्कासित नेता गंगाराम जाटव को देखकर कई बसपाई हैरत में पड़ गये। गुरुवार को हुए सम्मेलन में औपचारिक रुप से पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष को कायमगंज विधान सभा क्षेत्र से टिकट दिये जाने की घोषणा कर दी गयी।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि कायमगंज क्षेत्र से पूर्व में घोषित प्रत्याशी गंगाराम जाटव को एक मंत्री द्वारा किये गये स्टिंग आपरेशन के बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। परंतु श्री जाटव ने अपने आवास से पार्टी का झंडा हटान से इनकार करते हए इसे अपना अधिकार बताया था। गुरुवार को कायमगंज में आयेजित पार्टी सम्मेलन में भाग लेने आये जोनल कोआर्डीनेटर केके गौतम की अगवानी में पार्टी का झंडा लगे वाहन से पहुंचे गंगाराम जाटव को देख कर कई बसपाई तो अचम्भे में पड़ गये। परंतु जब श्री गौतम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वाकी लोग भी मौन साध गये। इसी मंच से बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गौतम को कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिये जाने की भी औपचारिक घोषणा कर दी गयी।

[adrotate banner="2"]