जैन मंदिर में शिखर व वेदी प्रतिष्ठा के साथ संत निवास का शिलान्यास

0
150

jainjain1फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के सधवाड़ा स्थित नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शिखर व वेदी प्रतिष्ठा के साथ-साथ संत निवास का शिलान्यास किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु व जन समुदायों ने हिस्सा लिया।

[adrotate banner="3"]

प्रातः तकरीबन 11 बजे ध्वजारोहण अभिषेक व शांती धारा के कार्यक्रम को मनोज जैन, रिषभ शरण जैन, विमल शरण जैन ने लखनऊ से आकर गति प्रदान की। मंत्रोच्चारण के बीच शिखर का शिलान्यास अपनी पत्नी श्रीलता जैन की स्मृति में कैलाशचन्द्र जैन ने लखनऊ से आकर किया।

[bannergarden id=”8″]

कार्यक्रम में छेदालाल के द्वारा दो वेदियों का शिलान्यास भी किया गया। संत निवास का शिलान्यास मुकेश शास्त्री ने सम्पन्न कराया। कार्यक्रम में लखनऊ दिल्ली, कन्नौज, फर्रुखाबाद के अलावा अन्य जनपदों के जैन धर्म के अनुयायियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिषभ शरण जैन ने की। कार्यक्रम में प्रमोद जैन, दिलीप जैन, शैलेन्द्र जैन, दीपक जैन, विजय जैन, नेमिशरण जैन, संतोष जैन, महेन्द्र जैन, वीना जैन, साध्या जैन, सुशीला जैन, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="2"]