जेसीवी से कार्य कराकर मनरेगा मजदूरों का पैसा प्रधान ने डकारा

0
129

फर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज के ग्राम बिजौरी की प्रधान मुन्नी देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह यादव ने बीती रात जेसीवी लगाकर मनरेगा के अंतर्गत मिट्टी डलवाकर व मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड कब्जे में कर लिए|

[adrotate banner="3"]

स्थानीय मनरेगा मजदूर रामवीर, कामता प्रसाद, बालकराम, हरिओम , सुधाकर आदि ने बताया कि प्रधान पति सुरेन्द्र सिंह यादव की गुंडागर्दी व दबंगई के कारण कोई अपना मुंह नहीं खोलता| जिका फायदा उठाकर सुरेन्द्र सिंह पहले भी कई बार जेसीवी से कार्य कराकर मजदूरों का पैसा डकार चुका है|

मजदूरों ने बताया कि पहले जेसीवी से काम कार्य कराता है बाद में प्रस्ताव पास कर पैसे निकाल लेता है| इसी तरीके से बीते रात प्रधानपति सुरेन्द्र सिंह ने करीब ९ बजे से सुबह ४ बजे पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के फ़ार्म हाउस से सटाकर नगला केल मार्ग पर जेसीवी मशीन से मनरेगा के अंतर्गत कार्य करवाया| जिस पर मजदूरों में काफी रोष व्याप्त है|

ग्राम प्रधान से पूंछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद छोटे सिंह ने अपनी सुविधा के लिए मिट्टी डलवाई है हमारे द्वारा कोई भी मनरेगा के तहत कार्य जेसीवी से नहीं करावाया|

[adrotate banner="2"]