जेल से फरार अपराधी ने बीएलओ को तमंचा दिखा कर पिटा ,सर्विस बुक छीनी

0
153

blo 1 फर्रुखाबाद : अपराधी के हौसले इस समय किस कदर असमान पर है यह किसी से छुपा नही | पहले तो अपराधी हत्या ,लूट , बलात्कार जैसी घटनाओ को करने से बाज नही आ रहे | वही यह भी कहने में कोई परहेज नही की पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह ना काम साबित हो रही है | पुलिस का भय कितना अपराधी के अन्दर है इसकी जीती जागती मिसाल रविवार को देखने को मिली जब एक जेल से फरार चल रहे अपराधी ने चुनाव के लिए मतदाता पर्ची बाँट रहे बीएलओ को जान से मारने की धमकी देकर पहले तमंचा दिखया बाद में उसके साथ जम कर मार पीट कर दी | मामले की सुचना पुलिस को दी गयी है |

[adrotate banner="3"]

घटना थाना कंपिल क्षेत्र के गांव कुवरपुरखास निवासी शिक्षा मित्र राजेश कुमार के साथ हुई | राजेश ने बताया की वह जोगपुर में बूथ संख्या 59 का बीएलओ है। रविवार को वह गांव में मतदाता पर्ची बाँट कर रहा था तभी थाना क्षेत्र के गांव अकराबाद निवासी सुभाषचन्द्र पुत्र श्रीकृष्ण वहां पहुच गया। उसने राजेश की कनपटी पर तमंचा रख दिया और कहा कि जब मै जेल से भागा था तुम ने ही थाने में मेरा फोटो दिया था। इतना कहते ही बीएलओ राजेश की पिटाई कर दी तथा मतदान की पर्ची के साथ सर्विस बुक छीन ली। तमंचों की बटो से मारा। और धमकी देता हुआ भाग गया। राजेश ने बताया कि उसने थाने पहुंच कर पूरी घटना पुलिस को बताई।
कंपिल थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश कुमार की तहरीर पर आरोपी सुभाष के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है |सुभाष पर थाने में बलात्कार सहित कई मामले दर्ज है।वह पिछलेदो माह से जेल से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।राजेश ने सरकारी अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है |

[adrotate banner="2"]