जेल से जल्द रिहा होंगे विधायक अजय राय: पठान

0
150

casngresफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय जल्द जेल से बाहर आ सकते है| उनकी जेल से जमानत पर रिहाई के लिये कोर्ट में मामला चल रहा है| जिसकी सुनबाई होनी है|

[adrotate banner="3"]

बीते तकरीबन 6 महीने से सेन्ट्रल जेल में बंद विधायक अजय राय से शुक्रवार को मिलने विधान परिषद के नेता नसीब पठान पंहुचे| जेल में विधायक से मुलाकात करने के बाद बाहर आये नसीब पठान ने कहा की सब विरोधी पार्टियों की साजिश है जिसके चलते अजय राय को जेल में बंद किया गया| उन पर रासुका लगायी गयी| लेकिन बीते दिनों अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत की गयी कार्यवाही को अबैध बताते हुये उनकी ऊपर लगी रासुका को हटा दिया| अन्य धाराओं में अभी सुनबाई चल रही है| जिसमे जल्द जमानत मिलने की संभावना है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष मृतुंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, शुभम तिवारी, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, इमरान आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]