जेल में बंद छोटा राजन व दाऊद के गुर्गो से खतरा: अजय राय

0
182

ajy raayफर्रुखाबाद:सेन्ट्रल जेल से सोमबार शाम को बनारस कोर्ट में पेश होने गये विधायक अजय राय ने कहा है कि वर्तमान में वह जेल में अपने को सुरक्षित महसूस नही कर रहे है| वतर्मान में उन्हें जेल के बाहर अन्दर दोनों जगह खतरे की बात कही है|

[adrotate banner="3"]

पेशी पर जाने से पूर्व उन्होंने जेएनआई टीम से बातचीत में विधायक ने कहा मोदी के खुलाफ कोर्ट में जो याचिका डाली थी उसने उनके खर्च का व्योरे के साथ ही साथ प्रधानमंत्री द्वारा अपनी पत्नी की सही जानकारी ना देंने का भी जिक्र है| जिसकी 15 जनवरी को तारीख है| उसका जबाब मोदी खुद देगे| उन्होंने एक सबाल के जबाब में कहा कि जेल में छोटा राजन व दाउद के गुर्गे बंद है| जिसमे वह अपनी असुरक्षा महसूस कर रहे है| उन्होंने कहा इस सरकार में आदमी ना घर में सुरक्षित है और ना ही जेल में| उन्होंने कहा कि जो याचिका उन्होंने मोदी के खिलाफ डाली है उसकी लड़ाई वह अंत तक लड़ेगे| अपने पुत्रो व भाई को मुलाकात के समय दो घंटे तक जेल के बाहर खड़ा करने के विषय ,में विधायक ने कहा कि जेल प्रशासन उन्हें जान बूझ कर परेशान कर रहा है|

इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम तिवारी, डॉ दिनेश अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]