जेल में कैदी का गला काटना जाँच का विषय: अजय राय

0
236

AJAY RAY, DINEHS AGNIHOTRI, KAUSHLENDR SINGHफर्रुखाबाद: सेन्ट्रल जेल में बंद बनारस के विधायक अजय राय ने पेशी पर जाने के पूर्व कहा की जेल में कैदी द्वारा गला काटने की जाँच राज्य सरकार और विभाग को करानी चाहिए| उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा|

[adrotate banner="3"]

बनारस में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े विधायक अजय राय रविवार की शाम पेशी पर गये| उन्होंने सेन्ट्रल जेल के गेट पर कहा की बनारस में मोदी साइकिल वितरण कर रहे है| क्या एक प्रधानमंत्री को यह शोभा देता है| उन्हें तो बनारस में कांग्रेस की तरह विश्व विधालय की स्थापना करनी चाहिए|

पूर्व में जेल में बंद कैदी का गला कटने की बात पर विधायक भडके उन्होंने कहा की पहले तो जेल में उन्हें वह सुबिधा नही मिल रही| जो विधायक होने के नाते मिलनी चाहिए| इसके साथ ही साथ जेल में सुरक्षा के नाम पर ब खाना पूरी हो रही है| जेल में कैदी की गर्दन कटती है और उसकी जाँच तक नही होती| इसकी प्रदेश सरकार को जाँच करानी चाहिए| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्रसिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]