जेल में एक सप्ताह से जारी बाबू का अनशन, हालत नाजुक

0
142

babu singh sombnshiफर्रुखाबाद: बीते लगभग डेढ़ माह से जिला जेल में बंद अन्ना हजारे समर्थक बाबू सिंह सोमबशी निवासी बदनपुर का आमरण अनशन एक सप्ताह बाद भी जारी है| जिला जेल के अधिकारी उसका अनशन खत्म कराने का प्रयास भी कर रहे है लेकिन बाबू सिंह अनशन खत्म करने को तैयार नही है| जिसके चलते उनकी हालत गम्भीर होती चली जा रही है| हालत को देखते हुये उन्हें जेल के ही अस्पताल में भर्ती किया गया है|

[adrotate banner="3"]

दरअसल बाबू सिंह सोमबंशी बीते कई माह पूर्व दिल्ली के जन्तर-मंतर पर समाज सेवी अन्ना हजारे के साथ अनशन पर बैठ चुके है| बीते मार्च माह में राजेपुर थाना पुलिस ने उसे एनडीपीएस और 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था| बाबू सिंह का आरोप है की पुलिस ने उसे फर्जी तरीके से तमंचा लगाया है| जिसके लिये जेल की 2 बी में बंद बाबू सिंह बीते लगभग एक सप्ताह से अनशन पर बैठ गये| जिससे जेल अधिकारियो के हाथ पैर फूल गये| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेल में बंद बाबू सिंह का अनशन खत्म कराने के लिये जेल अधिकारियों ने काफी प्रयास किये लेकिन बाबू ने अनशन समाप्त नही किया है|

कई दिन से खाना ना खाने से बाबू की हालत में गिराबट आने लगी| उसे गम्भीर हालत होने पर जेल के अस्पताल में ही भर्ती किया गया है|जंहा उसका उपचार चल रहा है | जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कैदी ने उन्हें अभी तक लिख कर कोई शिकायत नही की है | अनशन की जानकारी उन्हें नही है| जानकारी कर समस्या का समाधान कराया जायेगा|

[adrotate banner="2"]