जेल अधीक्षक बोले-अबे सालो यैसे पहनोगे बर्दी?

0
101

jail adhishk bhrtiफर्रुखाबाद: सोमबार को सुबह केंद्रीय कारागार पंहुचे बंदी रक्षक भर्ती प्रक्रिया के अभ्यर्थियों ने अपनी बात रखने के लिये जेल अधीक्षक की कार को रोकने का प्रयास किया तो वह जबाब देने की जगह झल्ला गये| उन्होंने पहले लाठी चार्ज का आदेश दिया लेकिन मिडिया कर्मियों को देखकर उन्होंने सभी से बाद की| पहले उनके द्वारा अभ्यर्थियों से यह कहने पर की अबे सालो इस तरह से पहनो गे बर्दी निकल गया जिससे सभी अभ्यर्थी आक्रोशित हो गये|

[adrotate banner="3"]

केन्द्रीय कारागार के गेट पर बंदी रक्षक भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाकर अभ्यर्थी हंगामा कर रहे| उसी दौरान किसी ने जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी को सूचना दे दी| तकरीबन दस मिनट बाद ही जेल अधीक्षक जेल गेट पर पंहुच गये| जिस पर आक्रोशित लोगो ने उन्हें घेर लिया| अभ्यर्थियों के घेर लेने पर वह जबाब देने की जगह झल्ला गये| उन्होंने सभी को लाठी भांज कर भगा देने के आदेश दे डाले| मौके पर खड़े कुछ बंदी रक्षको ने अभ्यर्थीयो को धक्का देकर पीछे किया तभी उन्हें पीछे कुछ मिडिया कर्मी नजर आये| बाद में जेल अधीक्षक ने चिलचिलाती धुप में बात की लेकिन उनकी बात से आक्रोशित अभ्यर्थीयो को कोई संतोष नही मिला| जिसके बाद श्री त्रिपाठी ने लखनऊ जाकर अपनी समस्या मुख्यालय में जाकर बताये जाने की बात कही| कई घंटे चली अभ्यर्थीयो व जेल विभाग की नूरा कुस्ती में फ़िलहाल कोई नतीजा निकलता नजर नही आया| अभ्यर्थीयो ने इस धांधल गर्दी के खिलाफ अदालत में जाने की तैयारी कर ली है|

[adrotate banner="2"]