जेलों में गंदगी, भोजन में खराबी देख भड़के डीएम

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: डीएम-एसपी व जिला जज मोहम्मद हुसैन ने जिला जेल व सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण किया | जिसमे गंदगी का अम्बार देख अफ़सर भड़क गये और उन्होंने जेल अधिकारियों को साफ-सफाई के निर्देश दिये|

जिला जेल पंहुचे अफसरों ने जेल के बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी| अफसरों के निरीक्षण से हंडकंप मच गया| जेल में कई जगह गंदगी देख जिलाधिकारी भड़क गये और उन्होंने साफ़-सफाई के निर्देश दिये| उन्हें जिला जेल के खाने की गुणवत्ता ठीक नही मिली| साथ ही साथ अस्पताल के निरीक्षण में उन्हें चादरे गंदी मिली जिन्हें साफ़ करने के निर्देश दिये| इस सम्बन्ध में उन्होंने सीएम व एडीएम को जेल का साप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये है| इसके बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, एसपी दयानन्द मिश्रा व जिला जज मोहम्मद हुसैन सेन्ट्रल जेल पंहुचे| जंहा उन्होंने जेल बैरको की व्यवस्था देखी जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी से जेल से सम्बन्धित अन्य जानकारी भी ली | उन्होंने मोबाइल आदि से सम्बन्धित कई चीजो के लिये कैदियों की तलाशी भी करायी लेकिन उन्हें कुछ बरामद नही हुआ| उन्होंने जेल में मिली गंदगी को साफ़ करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिये|

जिलाधिकारी ने बताया कि जेलों में जो कमी मिली है उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिये है| वही सेन्ट्रल जेल में बंद माफिया सुभाष ठाकुर को बीआईपी सुरक्षा दिये जाने के बिषय में डीएम के सामने जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने बताया कि यह गलत है सुभाष को कोई वीआईपी सुरक्षा नही दी जा रही है|
डीएम के सामने जेल अधीक्षक ने मिडिया से मांगी मांफी
जिलाधिकारी के जेल निरीक्षण में आने की सूचना मिलते ही मिडिया कर्मी भी सेन्ट्रल जेल पंहुचे लेकिन जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी के तुगलकी फरमान के चलते मिडिया को रोंक दिया गया| जिस पर मिडिया कर्मी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया| इसके बाद डीएम के सामने जेल अधीक्षक वीपी त्रिपाठी ने मिडिया कर्मियों ने हाथ जोड़कर माफ़ी मांगी उन्होंने कहा कि हमे इस तरह का व्यवहार नही करना चाहिए था|