जेलमंत्री का हस्तक्षेप- जेल प्रशासन के खिलाफ होगी मजिस्ट्रेटी जाँच, बंदी पर कारवाही न करने का प्रस्ताव

0
106

chandrpal singhफर्रुखाबाद: लगता है बंदियों के अच्छे दिन आने वाले है| जेल मंत्री राजेंद्र चौधरी ने सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह से वार्ता के दौरान टेलेफोन पर बताया है कि जेल प्रशासन के खिलाफ जाँच और कड़ी कार्यवाही होगी| दूसरी तरफ बंदियों से वार्ता करने में सफल रहे जिलाधिकारी पवन कुमार ने मीडिया को बताया है कि बंदियों के खिलाफ कारवाही नहीं होगी\ उनसे कहा जा रहा है कि वे शांत हो जाए| बीमार बंदी की मौत और जेल में गोली चलने से घायल अरविन्द के मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश वे दे रहे है| नगर मजिस्ट्रेट इस मामले में जाँच कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगे| फिलहाल मृतक बंदी राजेंद्र की लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है| वार्ता का दौर लगातार जारी है|

[adrotate banner="3"]

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव और सपा महासचिव सुरेन्द्र सिंह गौर सुबह से ही जिला जेल पर बंदियों से वार्ता करने के लिए पहुंचे मगर मृतक बंदी राजेंद्र के परिजनों के विरोध के कारण अंदर नहीं जा सके| इसके बाद चंद्रपाल सिंह ने जेल मंत्री राजेंद्र चौधरी को मोबाइल पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया| जिस पर उन्होंने जेल प्रशसन के खिलाफ जाँच और कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]