जेबर व नगदी लेकर किशोरी प्रेमी संग रफूचक्कर

0
88

फर्रुखाबादः शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्राटगंज लालसराय निवासी रामआसरे पुत्र कड्डीलाल ने कोतवाली पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री को मन्नीगंज निवासी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी अपने घर में रखे एक लाख रुपये के जेबर व नगदी भी साथ में ले गयी।

[adrotate banner="3"]

रामआसरे ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ग्राटगंज निवासी आशीष पुत्र वीरेन्द्र बहला फुसलाकर भगा ले गया। मिली जानकारी के अनुसार रामआसरे की पुत्री परिवर्तित नाम प्रीती के साथ काफी दिन से ग्राटगंज निवासी आशीष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर मोहल्ले में भी चर्चा थी। बीते 5 अप्रैल को किशोरी प्रीती अपने प्रेमी आशीष के साथ लाखों की नगदी व जेबर लेकर रफूचक्कर हो गयी। पहले तो रामआसरे ने अपनी पुत्री को तलाश किया और जब कहीं उसका सुराग नहीं मिला तो रामआसरे ने आज पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आशीष उसके पिता वीरेन्द्र, भाई बबलू, आनंद, मां रानी, भाभी सोनी पत्नी बबलू के खिलाफ लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

[adrotate banner="2"]