जेवर लेकर महिला जीजा के साथ रफूचक्‍कर

0
115

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारबाड़ी कादरीगेट निवासी राजेश कुमार पुत्र रामशरन ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी पत्नी अपने जीजा के साथ तीन दिन पूर्व घर का जेबर व नगदी लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने मामले की एनसीआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="3"]

राजेश ने बताया कि उसका साढू अरविंद कुमार निवासी नगला खैरबंद अक्सर उसके घर आता जाता था। बीते 29 सितम्बर को राजेश का साढू अरविंद अपनी पत्नी किरन को लेकर राजेश के घर आया। काफी देर रुकने के बाद राजेश की पत्नी मिलन कुमारी अरविंद के साथ घर में रखा जेबर नगदी के अलावा उसकी पुत्री को भी लेकर चली गयी। पुलिस ने धारा 498 के तहत एनसीआर दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]