पीहर के घर से भागी थी कंचन, हत्या के बाद प्रेमी फरार

0
210

kanchan 2फर्रुखाबाद : विवाह समारोह में आयी कंचन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी |उसकी हत्या होने के बाद मौके पर पंहुचे कंचन के पिता ने उसकी शिनाख्त की | पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया | परिजन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखवाने की तैयार कर रहे है | हत्या के पीछे युवती का प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है |

[adrotate banner="3"]

बिदित हो की 3 मई को अमृतपुर थाने में ग्राम करनपुर दत्त निवासी शिवपाल सिंह यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी की अरविन्द व कल्लू उसकी पुत्री को लेकर फरार हो गये | पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ठंडीहो गयी उधर प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतरा दिया |

दरअसल मृत कंचन का विवाह 4 जुलाई 2013 को जनपद बदायंू थाना उसैत के ग्राम बुद्धानगला निवासी संजीव पुत्र रामविलास से की थी। लेकिन वह अपने पति से संतुष्ट नही थी विवाह के पहले से ही कंचन का प्रेम प्रसंग चल रहा था | लेकिन दोनों को कोई मौका नही मिल पा रहा था |
28 अप्रैल को ग्राम नौसारा करनपुर दत्त निवासी जितेन्द्र उर्फ कल्लू की पुत्री रिंकी का विवाह था। जिसके चलते कंचन 24 अप्रैल को कंचन पति के साथ आयी थी | विवाह बाले दिन कंचन की माँ घर पर खाना बना रही थी और कंचन बैठी थी जिस पर उसके पति जितेन्द्र ने कहा की माँ खाना बना रही है और तुम खाली बैठी हो |इस पर कंचन का उसके पति से विवाद हो गया और मौका देखकर कंचन घर के पीछे गेट से निकल गयी |

शादी समाहरोह में शामिल होने के लिए हरदोई थाना सुरसा के ग्राम पुत्तीपुर्वा निवासी रामविलास यादव का पुत्र अरविन्द भी आया था | जिससे कंचन का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था |वह भी गायब हो गया | परिजन पहले तो कंचन की तलाश करते रहे जब उसका कही पता नही चला तो 3 मई को कंचन के पिता ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करायी | जिसमे अरविन्द व उसका रिश्तेदार कल्लू नामजद था |
तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी | मंगलवार को सुबह कंचन की लाश सड़क किनार्रे पड़ी मिली |

[adrotate banner="2"]