जेठ ने महिला को बदनीयती से दबोचा कर कपड़े फाडे

0
134

kort orderफर्रुखाबाद:(मोहम्दाबाद) एक माह पूर्व रात घर में अकेली महिला को उसके जेठ से बदनीयती से दबोच लिया| पीडिता ने अदालत के माध्यम से आरोपी जेठ के खिलाफ रिपार्ट दर्ज करायी है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लगुनावारी निवासी वनदेवी पत्नी अरविन्द कुमार ने अदालत के माध्यम से दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा हैकि उसके जेठ अर्जुन सिंह ने 26 नबम्बर की रात 10 बजे घर में छोटे भाई अरविन्द कुमार की पत्नी वनदेवी को अकेला देखकर उसे दबोच लिया और अश्लील हरकते कर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

जब वनदेवी ने विरोध किया तो अर्जुन ने वनदेवी के कपड़े फाड़ दिये और पुनः दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। वनदेवी के शोर मचाने पर टीन में लेटे उसके ससुर जिलेदार ने बरामदे में लेटी बहू को बचाने का प्रयास किया तो हैवानियत पर उतरे अर्जुन ने पिता को पीटकर घायल कर दिया। घटना के समय अरविन्द खेत में फसल की सिचाई कर रहा था। उसकी मां कलावती पिता के पास लेटी थी। वनदेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिये कोतवाली एंव पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया।

रिपोर्ट दर्ज न होने पर वनदेवी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने वनदेवी की ओर से अर्जुन के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

[adrotate banner="2"]