जेएनआई ने घायल बेबा को पंहुचाये मदद के 10 हजार

0
202

pankjpankj dikshitफर्रुखाबाद: बीते दिन से जेएनआई पर प्रकाशित हुई खबर के बाद महिला की मदद करने वालो की लम्बी लाइन दिख रही है| जेएनआई के प्रधान सम्पादक पंकज दीक्षित ने शाम को अब तक एकत्रित हुये मदद के रूपये महिला तक पंहुचा दिये|

[adrotate banner="3"]

शनिवार को शाम श्री दीक्षित ने महिला के हाल चाल लिये और उसे नकद 9100 रुपये सौप दिये| महिला की आंख में आंसू थे|शायद उसे यकीन हो गया की मदद करने वाले भी इस दुनिया में कम नही है| उसे यकीन होना लगा है की उसका इलाज अब हो जायेगा और वह फिर से वह जमीन पर चल सकेगी|

वही हिन्दू महासभा के पदाधिकारी भी महिला को लेकर सक्रिय है| संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हिन्दू महा सभा के कार्यकर्ता पहले चेयरमैन पति मनोज अग्रवाल से मिलने उनके आवास पर पंहुचे| लेकिन वह नही मिले| इसके बाद सदर विधायक विजय सिंह के दरवाजे पर भी महासभा के पदाधिकारियों ने भी दस्तक दी| लेकिन वह भी नही मिले| महासभा का कहना है महिला को सांड ने घायल किया इस लिये महिला को आर्थिक सहायता नगर पालिका अध्यक्ष को देनी चाहिए| सभी महासभा कार्यकर्ता बाद में महीला से मिलने पंहुचे और महासभा के लोगो ने 11 सौ रुपये की आर्थिक मदद दी है और आगे चेयरमैन पति मनोज अग्रवाल से भी आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है|

[adrotate banner="2"]